बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील, दो की रिन्यू अप्लीकेशन कैंसिल

सोनभद्र। बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे निजी अस्पताल को सील किया गया है। वहीं अनियमितताओं के चलते दो अन्य अस्पतालों की रिन्यू अप्लीकेशन कैंसिल कर दी गई है।

यह है मामला

डीएम के निर्देश पर नोडल अधिकारी ने क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की जांच की। इस दौरान एक अस्पताल को सील कर दिया। नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने लाइफ लाइन हॉस्पिटल उरमौरा का निरीक्षण किया। यह अस्पताल बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। इसे सील कर दिया गया।

इसके अलावा हिंदुआरी स्थित हेमचंद्रा हॉस्पिटल में निरीक्षण किया और वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। पैरा मेडिकल स्टाफ के पास डिग्री भी नहीं थी। इस अस्पताल का संचालन बंद करते हुए नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत आवेदन को कैंसिल कर दिया है।

टीम ने ग्लोबल सिटी हॉस्पिटल मधुपुर में निरीक्षण किया तो वहां भी डॉक्टर नहीं मिले। मानक के अनुरूप ओटी न होने पर इसे बंद करते हुए चेतावनी जारी की गई। चिकित्सक उपस्थित नहीं होने तक इस हॉस्पिटल को बंद रखने को कहा गया है।

सिटी हॉस्पिटल रॉबर्ट्सगंज में निरीक्षण के समय चिकित्सक मौजूद थे, लेकिन स्थान मानक के अनुरूप नहीं था। संचालक को चेतावनी जारी किया है और पंजीकरण का नवीनीकरण करवाने को कहा गया है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ