मेडिकल स्टोर संचालक और एमआर नशीली दवाइयों की तस्करी में गिरफ्तार

मुरादाबाद। मेडिकल स्टोर संचालक और एमआर को नशीली दवाइयों की तस्करी में गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। कटघर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

यह है मामला

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कटघर थाने की पुलिस ने कर्बला के पास से मझोला के चाऊ की बस्ती निवासी लक्ष्मी नारायण और जयंतीपुर निवासी शाहनवाज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों क ेपास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इंजेक्शन, कैप्सूल और सीरप बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से दवाइयां, मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि कटघर के भदौरा में मेडिकल स्टोर चलाता है और दूसरा आरोपी शाहनवाज मझोला के जयंतीपुर गली नंबर तीन में रहता है। शाहनवाज ने बताया कि वह दवाई कंपनी में एमआर रह चुका है। उसे दवाओं के बारे में अच्छी जानकारी हो गई थी। गलशहीद के भूड़ा का चौराहा निवासी शाहरुख उसे दवाइयां उपलब्ध कराता है। इसके बाद वह मेडिकल स्टोर वालों को सप्लाई करता है।

उसने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक इन दवाओं को महंगे दामों पर नशा करने वाले युवकों को बेचते हैं। रात के समय शाहनवाज लक्ष्मी नारायण को दवाइयां बेचने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। इनके साथी शाहरुख की भी तलाश की जा रही है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार