नशीली गोलियां ले जाते हुए मेडिकल स्टोर संचालक को अरेस्ट किया

कुरुक्षेत्र। नशीली गोलियां अपनी स्कूटी में छिपाकर ले जाते मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के पास कुल 3064 प्रतिबंधित नशे की गोलियां मिली।

एनसीबी के डीएसपी राजकुमार कौशिक ने बताया कि उनकी टीम झांसा रोड में गश्त पर थी। तभी टीम को सूचना मिली कि महिपाल राणा का गांधी नगर में मेडिकल स्टोर है। महिपाल स्टोर की आड़ में नशे की गोलियां बेचता है। सूचना के आधार पर टीम ने भद्रकाली मंदिर के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद टीम को स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। वह टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे स्कूटी समेत काबू कर लिया। टीम ने तलाशी ली तो उसकी स्कूटी की डिक्की से 329 पत्ते दवाओं के बरामद हुए। इसमें 3064 ट्रामाडोल की गोलियां मिलीं। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़