मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवा बेचते दो गिरफ्तार, दुकानदार पर एफआईआर

अमनौर। मेडिकल स्टोर पर सरकारी दवा बेचने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दुकानदार पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

यह है मामला

सलखुआं गांव में औषधि विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी में भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां बरामद की हैं। गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी पुलिस ने दवा खरीद-बिक्री करते दो युवकों को पकड़ा, जिनके पास से भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां बरामद हुई।
पूछताछ में कुंदन कुमार ने बताया कि सलखुआं से उसने दवा खरीदी है। आरोपी की निशानदेही पर विभाग की टीम व अमनौर और भेल्दी पुलिस ने विदुर तिवारी की दवा दुकान पर छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में सरकारी दवाइयां बरामद हुईं।
औषधि निरीक्षक , सारण-3 संजय कुमार सिंह ने बताया कि मानक ड्रग इंटरप्राइजेज नामक दवा की दुकान की जांच की गई। मौक से तीन कार्टून में 16 प्रकार की सरकारी दवाइयां बरामद हुईं। दवा विक्रेता मौके पर उपस्थित नहीं था. दुकान से किसी प्रकार का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया है। आरोपी दवा विक्रेता विदुर तिवारी के खिलाफ अमनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। वहीं भेल्दी पुलिस ने कुंदन कुमार एवं कामेश्वर राय को गिरफ्तार किया है.

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई