भारत बायोटेक ने की हैजा रोग की ओरल वैक्सीन लॉन्च, ये रहेगा नाम

हैदराबाद। भारत बायोटेक ने हैजा रोग की ओरल वैक्सीन को लॉन्च किया है। दुनियाभर में हैजा रोग पर रोक लगाने के लिए भारत बायोटेक इंटरनेशनल लि. ने हैजे की ओरल वैक्सीन हिलकोल को लांच करने की घोषणा की। गौरतलब है कि ओरल हैजा वैक्सीन (ओसीवी) की वैश्विक मांग सालाना 10 करोड़ खुराक से ज्यादा है। वैश्विक स्तर पर ओसीवी की चार करोड़ खुराक की कमी है और नई वैक्सीन इस कमी को दूर करेगी, ऐसी संभावना है। क्लीनिकल परीक्षण में इस वैक्सीन के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है और यह मौजूदा टीकों से कमतर नहीं है।

हैदराबाद प्लांट में बनाई जाएगी ये वैक्सीन

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने कंपनी के हैदराबाद प्लांट में वैक्सीन के निर्माण की मंजूरी दे दी है। भारत बायोटेक 4.5 करोड़ डोज की वार्षिक क्षमता के साथ अपने हैदराबाद संयंत्र से उत्पादन शुरू करेगी। यह वैक्सीन, एकल खुराक वाला रेस्प्यूल है, जिसे 14 दिनों के अंतराल पर (दो खुराक) दिया जाता है। यह एक वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।

भारत बायोटेक

बताया गया है कि रेस्प्यूल में दवा तरल रूप में होती है। इसे नेबुलाइजर नामक मशीन में डाला जाता है। इसके बाद सांस के जरिये दवा शरीर के अंदर ली जाती है। भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एला ने कहा कि भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआइएल) ने हैदराबाद और भुवनेश्वर में बड़े पैमाने पर विनिर्माण केंद्र स्थापित की हैं। इनमें हिलकोल की 20 करोड़ खुराक तैयार की जा सकेगी।

डीसीजीआई ने कंपनी के हैदराबाद प्लांट में वैक्सीन के निर्माण की मंजूरी दे दी है। हिलकोल (बीबीवी131) को भारत बायोटेक ने ङ्क्षसगापुर के हिलमैन लैबोरेटरीज (मर्क यूएसए और वेलकम ट्रस्ट द्वारा फंडेड) के लाइसेंस के तहत विकसित किया गया था। हिलकोल से वैश्विक स्तर पर हैजा से लडऩे के हमारे प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। बीबीआइएल जल्द ही अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के माध्यम से दुनिया भर में वैक्सीन की आपूर्ति के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से संपर्क करेगी।
बीबीआइएल का कहना है कि हमारा इरादा सबसे पहले अफ्रीकी महाद्वीप की मदद करना है, जहां स्थिति बदतर है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई