नारकोटिक और शेड्यूल एच वन की दवा बिक्री से बचें कैमिस्ट

हजारीबाग (झारखंड)। नारकोटिक और शेड्यूल एच वन की दवा बिक्री करने से कैमिस्टों को बचना चाहिए। यह अनुरोध जिला केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन हजारीबाग ने किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं जोन के उपाध्यक्ष एवं संगठन के महासचिव लक्षमी कुमार गुप्ता ने नारकोटिक दवाओं एवं अनुसूची एक से संबधित सभी दवाओं की बिक्री में सर्तकता बरतें।

महासचिव लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय संगठन एआईओसीडी के निर्देश पर राज्य संगठन जेसीडीए ने झारखण्ड दवा व्यवसायियों को नारकोटिक दवाओं की बिक्री में पुरी सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। इन दवाओं की बिक्री केवल जरूरतमंद मरीजों को ही दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा है कि नारकोटिक श्रेणी की दवाओं का दुरुपयोग समाज हित में नहीं है। बीते माह एनसीबी ने नोटिस जारी किया था और कहा गया कि नारकोटिक दवाओं की बिक्री करने वालों को सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत किया जाना जरूरी है। संगठन ने केन्द्र सरकार से इस दिशा में दवा व्यवसायियों को राहत देने का आग्रह किया था। इसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने रिवाइज सर्कुलर केन्द्र सरकार आर्थरेटी से प्राप्त किया।

कैमिस्ट सभी नारकोटिक एवं अनुसूचि एचवन के सभी खरीद बिक्री का रिकार्ड मेन्टेन रखें। मादक दवाओं और एंटी डिप्रेशन की अधिक मात्रा का उचित सत्यापन चिकित्सक के पुर्जे और प्रप्त दस्तावेज के साथ किया जाना है। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में ऐसे दवाओं की बिक्री करने के लिए संबंधित संस्थान से लेटर हेड पर लिखित आर्डर लेना जरूरी है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 2 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 4 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 22 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट