बंद मेडिकल स्टोर पर रेड, दुकान से चार करोड़ की नशीली दवा बेची गई

गोरखपुर। बंद मेडिकल स्टोर पर रेड की गई है। इस दुकान से चार करोड़ की नशीली दवा बेचे जाने का मामला सामने आया है। भालोटिया मार्केट में बंद हो चुकी दवा की थोक दुकान अंबर फार्मा के लाइसेंस पर नारकोटिक्स ग्रुप की चार करोड़ से ज्यादा की दवाओं की बिक्री हुई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने पशुपति दवा बाजार में रेड की तो दुकान का कोई अस्तित्व ही नहीं मिला।

टीम ने अंबर फार्मा के प्रोपराइट अंबर गुप्ता के पिता अरुण गुप्ता से पूछताछ की। अरुण गुप्ता की गुप्ता मेडिकल एजेंसी के नाम से पशुपति दवा बाजार में दुकान है। बातचीत के दौरान टीम के साथ उनका विवाद भी हुआ। टीम ने समन देकर अंबर गुप्ता को एक नवंबर को लखनऊ बुलाया है।

छह महीने पहले बंद की थी दुकान

अंबर गुप्ता ने तकरीबन छह महीने पहले दुकान बंद कर दी। वह अपने ससुराल सुल्तानपुर चला गया। इस बीच दुकान का लाइसेंस नवीनीकृत करा दिया गया। दुकान बंद होने के बाद भी वह लाइसेंस पर खरीद और बिक्री करता रहा। ज्यादातर दवाएं नारकोटिक्स ग्रुप की ही खरीदी गई हैं। इन दवाओं का इस्तेमाल मानसिक रोगों में किया जाता है लेकिन कई लोग इनका इस्तेमाल नशे के रूप में करते हैं।
अप्रैल में लखनऊ में नारकोटिक्स ग्रुप की दवाओं के संबंध में एफआइआर दर्ज कराई थी। आरोपियों में आगरा व कानपुर के कुछ दवा व्यापारी शामिल हैं। इन व्यापारियों से पूछताछ में पता चला कि अंबर फार्मा ने भी दवाएं खरीदी हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 17 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश