इन फार्मा कंपनियों में दवा उत्पादन पर लगा बैन, जांच के दौरान मिली थी कमियां

बीबीएन (हिमाचल प्रदेश)। 13 फार्मा कंपनियों में दवा उत्पादन पर रोक लगा दी गई है। जांच के दौरान इन फार्मा में कई कमियां पाई गई थी। यह कार्रवाई राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने की।

यह है मामला

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) व राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण द्वारा चिन्हित दवा निर्माण इकाइयों में रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मई माह से अब तक करीब 42 दवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया जा चुका है। जिनमें से 13 दवा उद्योगों में खामियां पकड़ में आई हैं।

इसके बाद राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने तत्काल प्रभाव से सात उद्योगों में पूर्ण रूप से उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए। वहीं, छह उद्योगों में आंशिक रूप से उत्पादन पर रोक लगाई। खामियां दूर करने पर ही इप फार्मा में संयुक्त निरीक्षण के बाद उत्पादन शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पकड़े गए 13 उद्योगों में नौ उद्योग बीबीएन क्षेत्र के हैं। जबकि दो सोलन, एक सिरमौर जिला व एक कांगड़ा जिला में स्थित है। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवा फर्मों का लगातार मासिक दवा अलर्ट में उल्लेख होता है, वहां विशेष रूप से जांच की जाती है।

कमियों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि दवा निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसी भी दवा निर्माता को मानकों व नियमों को ताक पर रखकर दवा निर्माण का कोई अधिकार नहीं है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 9 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी