सरकारी डॉक्टर ने निजी अस्पताल ले जाकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत

लखनऊ। सरकारी डॉक्टर द्वारा निजी अस्पताल ले जाकर ऑपरेशन करने के चलते मरीज की जान चली जाने का मामला प्रकाश में आया है।

केजीएमयू के ईएनटी विभाग के एक डॉक्टर ने अपने यहां आए एक मरीज को जल्दी ऑपरेशन का झांसा देकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। फिर वहां ले जाकर ऑपरेशन किया। इसके बाद मरीज की हालत बिगडऩे लगी तो उसे केजीएमयू के शताब्दी फेज-दो में वेंटिलेटर पर भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पीड़ित परिवार ने मदेयगंज पुलिस और केजीएमयू प्रशासन से इसकी शिकायत की है। इस पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। वहीं, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह का कहना है कि सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

लखीमपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी पूनम मौर्य (32) की आवाज भारी हो गई थी। वह 23 सितंबर को पूनम को इलाज के लिए केजीएमयू लाए थे। यहां कान-नाक-गला (ईएनटी) विभाग में दिखाने पर डॉक्टरों ने बताया कि गले के भीतर मांस बढ़ गया है। इसे काटकर निकालने के लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद डॉ. रमेश कुमार ने केजीएमयू में भर्ती की तारीख काफी दिन बात मिलने की बात कही। उन्होंने झांसा दिया कि खदरा में पक्का पुल के पास केडी अस्पताल में जल्दी आपरेशन हो जाएगा। इस पर सुरेंद्र 25 अक्टूबर को अपनी पत्नी पूनम को लेकर केडी अस्पताल पहुंचे। जहां आपरेशन के बावजूद कुछ समय बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई।

Related Posts

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो फैक्टरियां पकड़ी गई हैं। औषधि नियंत्रण विभाग ने दो बिना लाइसेंस वाली सौंदर्य प्रसाधन निर्माण इकाइयों पर रेड की। उत्पादों, मशीनरी, कच्चे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 1 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश