फर्जी मेडिकल डिग्री वाले सात डॉक्टरों पर गिरी गाज

चंडीगढ़। फर्जी मेडिकल डिग्री वाले सात डॉक्टरों पर गाज गिरी है। हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने इनमें से पांच के रजिस्ट्रेशन भी कैंसिल कर दिए है। इन डॉक्टरों ने फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर काउंसिल को रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लाई किया था। अब इन सभी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

यह है मामला

हरियाणा मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर मनदीप सचेदवा का कहना है कि फर्जी एनओसी के बल पर डॉक्टर्स ने आवेदन किया था। इस मामले में डॉक्टर प्रवेश कुमार, डॉक्टर अंकित त्यागी, डॉक्टर शत्रुघन यादव, डॉक्टर प्रदीप कुमार जयसवाल और डॉक्टर कुनाल की एनओसी फर्जी पाई गई है। हेल्थ मिनिस्टर आरती राव के निर्देश के बाद हरियाणा मेडिकल काउंसिल ने मामले की जांच की है।

गौरतलब है कि काउंसिल की तरफ से हर एनओसी की जांच की जाती है। जांच के बाद ही डॉक्टरों को रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र भी मिलता है। हरियाणा मेडिकल काउंसिल के अधिकारियों का कहना है कि एनओसी फर्जी पाए जाने पर डॉक्टर भी फर्जी होता है। काउंसलिंग का कहना है कि गलत लोगों को एनओसी कौन जारी करता है, इसकी पूरी जांच की जाएगी। फिलहाल पांच डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है। अन्य दो डॉक्टर्स के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त