रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे अस्पताल को कराया बंद, लगेगा जुर्माना

लखनऊ (उप्र)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे अस्पताल को बंद करा दिया गया है। ठाकुरगंज के बालागंज स्थित स्टार अस्पताल को बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। नोटिस देने के बावजूद इसका संचालक पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा सका। नर्सिंग होम के नोडल ने अस्पताल संचालन पर रोक लगाकर जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।

यह है मामला

नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने अपनी टीम के साथ दुबग्गा, बालागंज, हरदोई रोड पर संचालित स्टार हॉस्पिटल, द यूनिक, बालागंज अस्पताल, मेडलाइफ व ऑक्सीजन अस्पताल में रेड की थी। निरीक्षण में पता चला कि स्टार अस्पताल में फुल टाइम डॉक्टर नहीं थे। बॉयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण ठीक नहीं मिला। अस्पताल का इस साल पंजीकरण भी नहीं कराया गया था। वहीं अस्पताल को बेसमेंट में चलाया जा रहा था। अस्पताल संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया। जवाब न मिलने पर अस्पताल संचालन पर रोक लगा दी है।

नोडल अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने बताया कि मेडलाइफ, द यूनिक, ऑक्सीजन व बालागंज अस्पताल को अंतिम नोटिस भेजे गए हंै। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन चारों अस्पतालों को बंद करवाया जाएगा। इनके अलावा, नेपाली बच्चे की मौत मामले में ईवा अस्पताल संचालक का अभी तक कोई भी जवाब नहीं आया है। विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। संचालन पर पहले से रोक लगा रखी थी। जवाब न मिलने पर ईवा अस्पताल को सील करवाया जाएगा।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 5 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 4 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 18 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज