प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की 37 हजार बोतलों का निपटान

गुवाहाटी (असम)। प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप की 37 हजार बोतलों का निपटान किया गया है। ये प्रतिबंधित फेंसिडाइल कफ सिरप की 37,000 बोतलें असम एसटीएफ ने बाहरी इलाके पानीखैती इलाके में जब्त की थी।

यह है मामला

असम पुलिस के सीपीआरओ प्रणव ज्योति गोस्वामी ने बताया कि पुलिस की ड्रग डिस्पोजल कमेटी एसटीएफ , असम ने मेसर्स फ्रेश एयर वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज पानीखैती में 37 हजार प्रतिबंधित एनडीपीएस बोतलों का निपटान किया। एसटीएफ ने मार्च 2023 से नवंबर 2024 के बीच लगभग 800 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए और 325 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

गोस्वामी ने कहा कि असम के सीआईडी के एसपी (जोन-1) सुधाकर सिंह की अध्यक्षता वाली ड्रग्स निपटान समिति, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, स्वास्थ्य के संयुक्त निदेशक और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रतिनिधि शामिल हैं, ने 37 हजार बोतलों में प्रतिबंधित फेंसेडिल कफ सिरप का निपटान किया है। इनमें से प्रत्येक में 100 मिलीलीटर की मात्रा है, जो कुल 3,700 लीटर है। इन एनडीपीएस वस्तुओं का कुल बाजार मूल्य 70 लाख रुपये है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार