नशीले इंजेक्शन ले जा रहे स्कूटी सवार दो युवक दबोचे

हरिद्वार (उत्तराखंड)। नशीले इंजेक्शन ले जा रहे स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से 4600 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। इनकी बाजारी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है।
बता दें कि नशा तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले में नशे के दो सौदागर गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों युवकों के पास से 4,600 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

सिडकुल थाना पुलिस और सीआईयू (क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) की टीम ने सूर्य नगर जाने वाले रास्ते पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका गया। रजत सैनी और राहुल कुमार नामक दोनों युवकों की स्कूटी की तलाशी ली तो उसमें 4,600 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने जांच के बाद इन इंजेक्शनों को अवैध बताया।

पूछताछ में दोनों आरोपी नशीले इंजेक्शनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर दोनों के खिलाफ सिडकुल थाने में मामला दर्ज कर लिय गया। बताया गया कि आरोपी तस्कर रजत सैनी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 7 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 17 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली