अस्पताल की लापरवाही के चलते दो मरीजोंं ने आंखों की रोशनी गंवाई

रुद्रपुर (देवरिया)। अस्पताल की लापरवाही के चलते दो मरीजोंं की आंखों की रोशनी जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रुद्रपुर नगर स्थित आंखों के अस्पताल के खिलाफ दो लोंगो ने केस दर्ज कराया है और ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

रुद्रपुर नगर के मल्लाह टोली वार्ड निवासी रामबिहारी साहनी पुत्र सुखराज साहनी ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी अनुराजी देवी के आंख का आपरेशन 28 जनवरी 2024 को रुद्रपुर नगर के मस्जिद वार्ड के जलकल रोड स्थित पूर्वांचल आई केटर सेंटर से करवाया था।

इस आपरेशन के बाद उनकी पत्नी की आंख खराब हो गई है। जबकि रुद्रपुर नगर के भरटोला वार्ड के रहने वाले विवेक कुमार पटेल पुत्र रामानन्द पटेल ने पुलिस शिकायत में कहा है कि पांच दिसम्बर 2023 को उन्होंने अपनी मां विन्दू देवी के आंख का ऑपरेशन पूर्वांचल आई केटर में कराया था। इसमें संचालक डॉ.कृष्णमुरारी गोड़ द्वारा नेत्र सर्जन डॉ.कमलेश कुमार शर्मा को बुलाकर आपरेशन कराया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया है कि आपरेशन चिकित्सक ने लापरवाही व अनियमितता बरती। इससे उनकी मां की आंख खराब हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ.कृष्णमुरारी गोड़ व डॉ.कमलेश कुमार शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Related Posts

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

कालाअंब (हिमाचल प्रदेश)। फार्मा कंपनियों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शिकंजा कसा है। सिरमौर के कालाअंब की दो फार्मा कंपनियों से प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई थी। जांच में…

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

बंगलूरू (कर्नाटक)। जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। यह कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने की है। नकली दवाओं के कथित रैकेट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 1 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट