फार्मा कंपनी को एपीआई प्लांट के निर्माण में खामियों के चलते फटकारा

नई दिल्ली। फार्मा कंपनी को एपीआई प्लांट के निर्माण में खामियों के चलते फटकार लगाई गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने राजस्थान स्थित सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (एपीआई) संयंत्र में महत्वपूर्ण विनिर्माण खामियों के लिए जगसनपाल फार्मास्यूटिकल्स को फटकार लगाई है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता को जारी चेतावनी पत्र में अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने कहा कि उसने राजस्थान में कंपनी के भिवाड़ी स्थित प्लांट का निरीक्षण किया। पता चला कि विनिर्माण, प्रसंस्करण, पैकिंग या होल्डिंग के तरीके, सुविधाएं या नियंत्रण सीजीएमपी के अनुरूप नहीं हैं। यूएसएफडीए ने इस एपीआई को मिलावटी बताया है।

यूएसएफडीए द्वारा जारी चेतावनी पत्र में आमतौर पर उल्लंघन की पहचान की जाती है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कंपनी इस कमी को ठीक कर। इसमें सुधार के लिए दिशा-निर्देश और समय-सीमा प्रदान की गई है। पत्र में उल्लेख किया कि कंपनी की गुणवत्ता प्रणाली अपर्याप्त थी।

कई दवा निर्माता उत्पादन सुविधाओं, परीक्षण प्रयोगशालाओं, पैकेजर्स और लेबलर्स जैसे स्वतंत्र ठेकेदारों का उपयोग करते हैं। एफडीए ठेकेदारों को निर्माता के विस्तार के रूप में मानता है। यूएसएफडीए ने आरोप लगाया कि उसके निरीक्षकों को 15 मार्च, 2024 को यूनिट में प्रवेश करने से मना कर दिया गया था। 20 मार्च, 2024 को एफडीए को निरीक्षण करने के लिए पंजीकृत पते पर यूनिट में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। यूएसएफडीए ने कहा कि जब कोई मालिक, ऑपरेटर या एजेंट निरीक्षण में देरी करता है, इनकार करता है तो दवाओं को मिलावटी माना जा सकता है।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 9 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 10 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 8 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 20 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली