मरीज को कोमा में बताकर अस्पताल प्रशासन पर पैसे मांगने के आरोप

रतलाम (मध्य प्रदेश)। मरीज को कोमा में बताकर अस्पताल प्रशासन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं। जिस मरीज को कोमा में बताया गया था, वो खुद चलकर अस्पताल से बाहर आ गया। इससे प्राइवेट अस्पताल के बाहर हडक़ंप मच गया। मरीज ने डॉक्टरों पर इलाज के लिए एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

यह है मामला

रतलाम के मोती नगर का निवासी बुंटी निनामा झगड़े में घायल हो गया था। उसे जीडी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बुंटी निनामा को आधे कपड़ों में अस्पताल के बाहर खड़े देखा गया। उसकी कमर पर कोलोस्टॉमी बैग और नाक में नली लगी थी।

उसने डॉक्टरों पर आरोप लगाया कि इलाज के लिए उससे 1 लाख रुपये की मांग की गई थी। बुंटी की पत्नी ने भी अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हमें बताया गया कि मेरे पति कोमा में है। हमने 12 घंटे के भीतर 40 हजार रुपये खर्च कर दिए और वापस आई तो देखा कि पति खुद अस्पताल के बाहर खड़े थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस सागर के अनुसार टीम गठित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, जीडी अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को आईसीयू में भर्ती किया था और बिल मात्र 8,000 रुपये था। पैसे मांगने का आरोप पूरी तरह निराधार है। फिलहाल इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 11 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 35 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन