मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर संचालकों को नोटिस सौंपे

इटावा। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर संचालकों को नोटिस सौंपे गए हैं। औषधि निरीक्षक ने शहरी क्षेत्र के पांच मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इनमें से तीन मेडिकल स्टोरों पर अभिलेख अधूरे और गंदगी पाई गई। अन्य दो मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट नहीं था। इसके चलते तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिए हैं। दो दवाओं के सैंपल लेकर उन्हें लखनऊ लैब भेजा गया।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने पांच मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। मानिकपुर रोड स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर, आरएस मेडिकल स्टोर व पोल्ट्री फ़ीड डिपो मानिकपुर विसू पर निरीक्षण किया। यहां दवाओं के क्रय-विक्रय के अभिलेख अधूरे थे व दुकान में गंदगी पाई गई। साथ ही आरएस मेडिकल स्टोर में फॉर्मासिस्ट नहीं मिला।

तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस दिया है। उन्होंने शहरी अमर मेडिकल स्टोर आईटीआई चौराहा और ओम कृष्णा मेडिकल स्टोर में दवाएं चेक की। इस दौरान एक दर्द निवारक व एंटीबॉयोटिक दवा का सैंपल भी लिया। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करचले गए। औषधि निरीक्षक ने सिटी चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़