नशीली दवा ट्रामाडोल की 2,352 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

यमुनानगर (हरियाणा)। नशीली दवा ट्रामाडोल की 2,352 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

यह है मामला

इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिलासपुर स्थित बीटा के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक ऋषिपाल, एएसआई जयपाल, प्रवीण, कुलदीप व ललित की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।

युवक की तलाशी में उसके पास से 1152 प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। ड्रग कंट्रोलर से दवाइयों की जांच करवाई तो पता चला कि ये प्रतिबंधित ट्रामाडोल के कैप्सूल है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव सतपुरा निवासी रवि के नाम से हुई है।

वहीं इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छलोर रोड से नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। जांच में कैप्सूल की संख्या 1200 मिली और ये प्रतिबंधित ट्रामाडोल के कैप्सूल हैं। आरोपी के पास इन दवाओं से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले। आरोपी की पहचान अराईवाला निवासी वीरभान के रूप में हुई। दोनों आरोपयिों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 3 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 5 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी