अबॉर्शन किट ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

नूंह (हरियाणा)। अबॉर्शन किट ऑनलाइन बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड हुआ है। आरोपी वेबसाइट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग नूंह ने की।

डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष सिंगला की शिकायत पर नूंह पुलिस ने बिहार की एक वेबसाइट पर केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग नूंह टीम को गुप्त सूचना मिली कि जिले में अवैध रूप से यंगमार्ट नामक एक ऑनलाइन वेबसाइट अवैध रूप से एमटीपी किट की बिक्री कर रही है। फर्जी ग्राहक तैयार कर ऑनलाइन एमटीपी किट (मेडिकल प्रेगनेंसी ऑफ मेडिकल टर्मिनेशन) मंगाने का ऑर्डर किया। ऑर्डर के लिए फोन पे के माध्यम से 475 रुपए का भुगतान किया गया। इसके बाद 27 फरवरी को ई-मेल के माध्यम से ऑर्डर की पुष्टि हुई।

टीम ने आर्डर रिसीव कर मिले पार्सल को खोला। यह ऑनलाइन एमटीपी किट यंगमार्ट नाम से पंजीकृत वेबसाइट से भेजी गई है, जिसका पता नवादा, पटना बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना डॉक्टर की पर्ची और आयु प्रमाण के गर्भपात की गोली बेचना अपराध है। पीसीपीएनटी नोडल अधिकारी सह डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष सिंगला के बयान पर पुलिस ने संबंधित वेबसाइट के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए