डी फार्मा वाले ही लग सकेंगे फार्मासिस्ट : हाईकोर्ट

पटना (बिहार)। डी फार्मा (डिप्लोमा इन फार्मेसी) वाले ही फार्मासिस्ट लग सकेंगे। इस बारे में पटना हाईकोर्ट ने नियमावली को चुनौती देने वाली सभी अर्जी को नामंजूर कर दिया और कहा कि फार्मासिस्ट के पद पर बहाल होने के लिए न्यूनतम अर्हता डी फार्मा निर्धारित है।

बी फार्मा और एम फार्मा वाले अभ्यर्थी फार्मासिस्ट की जगह अन्य उच्च पद पर बहाल होने के लिए स्वतंत्र हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के कानून को सही ठहराते हुए चुनौती देने वाली सभी अर्जी खारिज कर दी। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया था।

बता दें कि सरकार ने फार्मसिस्टों की बहाली के लिए डिप्लोमा इन फार्मेसी योग्यता को अनिवार्य योग्यता तय की है। इसी कानून को बी फार्मा और एम फार्मा योग्यताधारियों ने चुनौती दी थी। राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि फार्मासिस्टों और ड्रग इंस्पेक्टरों का संवर्ग और नियमावली अलग-अलग है। फार्मासिस्टों की बहाली के लिए डी फार्मा अनिवार्य योग्यता है। बी फार्मा और एम फार्मा निश्चित रूप से डी फार्मा से बड़ी डिग्रियां हैं, लेकिन फार्मासिस्टों की बहाली के लिए डी फार्मा अनिवार्य योग्यता है।

दिसंबर 2023 में बी फार्मा और एम फार्मा डिग्री वाले भी फार्मासिस्टों की बहाली प्रक्रिया में शामिल होने का आदेश दिया गया था। लेकिन राज्य सरकार ने अक्टूबर 2024 में फार्मासिस्टों की बहाली में डी फार्मा योग्यता को अनिवार्य कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य में फार्मासिस्टों की बहाली के लिए डिप्लोमा इन फार्मेसी की योग्यता अनिवार्य है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई