नशीली दवा की तस्करी का भंडाफोड़ कर 4 सप्लायर किए अरेस्ट

जयपुर (राजस्थान)। नशीली दवा की तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया गया है। गिरोह के चार सप्लायरों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने का काम कर रहा था।

यह है मामला

जमवा रामगढ़ थाना पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में सवाई मान सिंह अस्पताल के दवा वितरण केंद्र का ठेका कर्मी और अस्पताल के पास स्थित एक निजी मेडिकल स्टोर का संचालक शामिल है।

यह कार्रवाई 24 फरवरी को आंधी कस्बे में की गई थी। पुलिस टीम ने एक नाबालिग को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा और उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 8840 ट्रामाडोल कैप्सूल और 750 अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद की गईं। ये दोनों दवाएं मेंटल डिसऑर्डर उत्पन्न करने वाली हैं, जिनकी बिक्री पर सरकार ने बैन लगाया हुआ है।

पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि ये दवाएं उसे उसके पिता रामराय ने दी थीं। पुलिस ने तत्काल रामराय को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पता चला कि उसने ये दवाएं एमएसएम अस्पताल के पास संचालित मेडिकल स्टोर संचालक जितेंद्र शर्मा और दवा वितरण केंद्र के ठेका कर्मी जितेंद्र कुमार से हासिल की थीं। पूछताछ में विनोद का नाम भी सामने आया, जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, चारों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

 

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़