फार्मा कंपनियों के नकली रैपर व दवाएं बरामद, दुकान सील

दरियापुर (बिहार)। फार्मा कंपनियों के नकली रैपर व दवाएं बरामद किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते दवा दुकान को सील कर दिया गया है।

यह है मामला

थाना क्षेत्र के सैदपुर में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कई कंपनियों की रैपर व दवाएं बरामद की। इसके चलते दवा दुकान को सील भी कर दिया है। बताया गया है कि वैशाली जिले के गुर्मियां गांव के मो सादुल्ला पटना में ब्रांड प्रोटैक्शन सर्विसेज कंपनी में कार्य करते हैं। उन्हें शिकायत मिली कि पटना हनुमान मंदिर का सुनील यादव दरियापुर के सैदपुर में दुकान भाड़े पर लेकर दवा कंपनी हिमालया, सिपला व इंटास के प्रोडक्ट खुलेआम बिक्री कर रहा है।

साथ ही इन कंपनियों का नकली रैपर भी बनाता है। उसने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। सूचना के तहत पुलिस की टीम ने सैदपुर स्थित उक्त दुकान में छापेमारी की और इनके भारी मात्रा में उत्पाद व नकली रैपर बरामद किए। हालांकि रेड के दौरान आरोपी दवा दुकानदार फरार हो गया और पुलिस ने दवा दुकान को सील कर दिया है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी