मेडिकल स्टोर्स पर रेड कर 14 दवाओं की बिक्री पर लगाई रोक

रायबरेली (उप्र)। मेडिकल स्टोर्स पर रेड कर 14 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने एम्स के गेट पर संचालित प्राइवेट मेडिकल स्टोरों के निरीक्षण के दौरान की। दुकानों में खामियां मिलने पर चार मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

दवा दुकानों पर नहीं मिले फॉर्मासिस्ट

निरीक्षण के दौरान किसी भी दवा दुकान पर फॉर्मासिस्ट नहीं मिले। वहीं, चार दवाइयां संदिग्ध प्रतीत होने पर इनके सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, 14 दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है।

जानकारी अनुसार एम्स के सामने संचालित मां विंध्यवासिनी फॉर्मास्युटिकल्स में निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट नहीं मिला। यहां दवाओं की बिक्री के रिकॉर्ड नहीं मिले और कैशमेमो भी नियमित नहीं काटा गया था। यहां से तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। इसके अलावा, बालाजी सर्जिकल से एक दवा का सैंपल लेकर तीन दवाओं की बिक्री रोक दी।

यहां भी तमाम खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक को नोटिस दिया। वहीं, दुर्गेश मेडिकल एंड सर्जिकल की दुकान पर तीन संदिग्ध दवाओं की बिक्री रोकने के साथ ही संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। मलिकमऊ आइमा स्थित सुरेश फार्मा में तीन संदिग्ध दवाओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि चार दवाओं के नमूना लेने के साथ ही 14 दवाओं की बिक्री रोकी गई है। चारों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

Related Posts

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

मुंबई (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन  ने सतारा में एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद यह भंडार जब्त…

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

गया (बिहार)। लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई है। औषधि विभाग की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मगध हार्ट एंड चाइल्ड केयर क्लीनिक में दबिश दी। यहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 2 views
एफडीए ने 42,398 मूल्य के संदिग्ध घटिया हेल्थ सप्लीमेंट जब्त किए

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं जब्त

प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

  • By Desk
  • November 29, 2026
  • 3 views
प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 14 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती