दवा की समय पर डिलीवरी तय करने के लिए आयुष पोर्टल शुरू

चंडीगढ़। दवा की समय पर डिलीवरी तय करने के लिए आयुष पोर्टल शुरू किया गया है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने ‘आयुष औषधि सूची प्रबंधन प्रणाली’ के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक पोर्टल राज्य भर में आयुष दवाओं के वितरण से संबंधित सभी गतिविधियों को डिजिटल रूप से ट्रैक और मॉनिटर करेगा।

इस प्रणाली का उद्देश्य आम जनता को आयुष दवाओं की समय पर, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करना है। राव ने कहा कि अब हरियाणा में आयुष दवाओं के वितरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। दवाओं की उपलब्धता की डिजिटल तरीके से निगरानी की जाएगी। इससे सभी जिलों में आवश्यक दवाएं समय पर पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल स्वास्थ्य विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगा और उसकी कार्यकुशलता को बढ़ाएगा।

पोर्टल की एक प्रमुख विशेषता पारदर्शी वितरण प्रणाली के तहत हर दवा को ट्रैक करने की क्षमता है। दवाओं की उपलब्धता को भी लाइव स्टॉक अपडेट के माध्यम से वास्तविक समय में देखा जा सकता है। यह पूरी प्रणाली आयुष विभाग, हरियाणा द्वारा संचालित की जा रही है और इसे राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। नागरिकों को अब दवाओं की उपलब्धता के बारे में अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 7 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 8 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 13 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त