नशीली कफ सिरप की तस्करी में युवक अरेस्ट

रायपुर (छत्तीसगढ़)। नशीली कफ सिरप की तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थाना गंज स्टॉप को गुप्त सूचना मिली कि एक लडक़ा ट्रॉली बैग में प्रतिबंध कफ सिरप व नशीले कैप्सूल-टेबलेट लिए हुए कोलकाता से रायपुर में बेचने ट्रेन से आ रहा है।

सूचना के तहत पुलिस तथा एटीएस टीम ने रेलवे स्टेशन से तेलघानी नाका चौक की ओर आने वाली रोड के पास जाकर घेराबंदी की। टीम ने मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के लडक़े को ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा। पूछताछ में लडक़े ने अपना नाम शेख सरफराज खान उम्र 30 साल निवासी रायपुर बताया।

टीम ने उसके ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो उसमें 23 नग प्लास्टिक शीशी सिरप मिला। सिरप के अलावा नशीली कैप्सूल एवं टैबलेट कीमत 57816 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन कीमत 87816 रुपए जब्त किया। पुलिस ने आरोपी शेख सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

लोधा, अलीगढ़ (यूपी)। अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत की। मौके से एक युवक को भी…

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

नई दिल्ली। क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर एससी ने केंद्र और डीसीजीआई को फटकारा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और DCGI को कड़ी फटकार लगाई। यह फटकार उन दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 1 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस