रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील किया

हाटा (कुशीनगर)। रजिस्ट्रेशन के बिना अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को सील किया है। यह कार्रवाई नगर के देवरिया रोड पर स्थित मकान के बेसमेंट में संचालित अवैध अस्पताल पर की गई।

सीएचसी हाटा की टीम शिकायत मिलने पर उक्त अस्पताल की जांच करने पहुंची। अस्पताल संचालक पंजीकरण से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। अस्पताल में कोई डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट भी मौजूद नहीं था। इसके बावजूद दो गर्भवती महिलाओं को आपरेशन कर उन्हें बेसमेंट में लगे बेड पर लिटाया गया था। जांच के बाद टीम ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तहसीलदार हाटा जया सिंह की मौजूदगी में मरीजों को सरकारी अस्पताल में भेजा और अस्पताल को सील कर दिया गया।

यह है मामला

हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता शहर में अस्पतालों की जांच करने टीम के साथ निकले। टीम देवरिया मार्ग पर स्थित सिया हॉस्पिटल पर पहुुंची। मकान के बेसमेंट में बने अस्पताल में आठ बेड लगाए गए थे। उनमें से तीन बेड पर मरीज लेटे हुए मिले। पूछने पर पता चला कि एक महिला के बच्चेदानी का ऑपेरशन दो दिन पहले हुआ है।

उसने अपना नाम सोनकेशा देवी निवासी रामपुर पैटवा बताया। भर्ती हुई दूसरी मरीज अमारी झांगा की रहने वाली शलिकला थी। दो दिनों पहले उनका आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ था। उनके परिजनों ने बताया कि आशा कार्यकर्ता उन्हें ऑपरेशन के लिए इस अस्पताल पर लाई थी। टीम ने जब अस्पताल के संचालक से पंजीकरण का कागजात मांगे तो पता चला कि अभी पंजीकरण नहीं हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट तक मौजूद नहीं थे, जबकि यहां ऑपरेशन तक किया जा रहा था। टीम ने पूरे अस्पताल की वीडियोग्राफी कर मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 28 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन