फार्मा कंपनी की 16 दवाओं के सैंपल फेल, इंजेक्शन में मिली मिट्टी

बीबीएन (सोलन)। फार्मा कंपनी की 16 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। इसके इंजेक्शन में मिट्टी के कण मिले हैं। ये सैंपल औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मलकूमाजरा स्थित मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज उद्योग में बनी दवाओं के हैं।
वहीं, गोवा के पुनिष्का इंजेक्टबेल उद्योग के छह और महाराष्ट्र के फैक्स पोलिमर प्राइवेट लिमिटेड उद्योग के छह सैंपल फेल मिले हैं। अन्य कई उद्योगों के भी एक से अधिक सैंपल फेल पाए गए हैं। जून के ड्रग अलर्ट में देशभर से 188 दवाओं के सैंपल फेल बताए गए हैं।

बद्दी के मार्टिन एंड ब्राउन बायो साइंसेज उद्योग में बनी दवा कैल्शियम ग्लूकोनेट इंजेक्शन का बैच नंबर एमवी24बी36 फेल मिला है। इसमें मिट्टी के कण मिले और डिस्क्रिप्शन में भी कमी पाई गई। इसी उद्योग की दवा राबेप्राजोल सोडियम इंजेक्शन के दो सैंपल बैच नंबर एमडी23एच23 और 12 व जुलाई 2025 तक एक्सपायरी डेट शामिल हैं।
महाराष्ट्र के फैक्स पोलिमर में निर्मित कोलेस्टीरामिन बीपी के तीन सैंपल बैच नंबर एसबी43/001एम/24, एसबी45 व एसबी 48 फेल मिले हैं। इसी उद्योग की सोडियम पालीस्टीरिन सल्फोनेट दवा के तीन सैंपल बैच नंबर एससी42/048एम/24 व एसी25 और एससी27 भी फेल मिले हैं।

हिमाचल प्रदेश के दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि गोवा के पुनिष्का इंजेक्टेबल उद्योग में निर्मित दवा सोडियम क्लोराइड इंजेक्शन में कुछ कमियां पाई गई हैं। ड्रग अलर्ट में हिमाचल के अधिकतर सैंपल कैल्शियम व विटामिन के ही शामिल हैं। उपरोक्त उद्योगों में निर्मित दवाओं में कुछ कमियां पाई हैं। इनमें डिस्क्रिप्शन व लेवल की कमी दर्ज की गई है। हिमाचल की करीब 58 दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। इनको नोटिस जारी किए जाएंगे।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 4 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 5 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 30 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन