मोटापा कम करने वाली दवा की करोड़ों में हुई बिक्री

नई दिल्ली। मोटापा कम करने वाली दवा की करोड़ों में बिक्री होने का समाचार है। अमेरिकी दवा निर्माता इल्ली लाइली की दवा मौनजारो ने भारत मेंचार महीने में 100 करोड़ की बिक्री कर ली है। यह दवा तेजी से बढऩे वाले प्रिस्क्रिप्शन ब्रांड्स में से एक बन गई है।

फार्माट्रैक के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में मौनजारो की बिक्री 47 करोड़ रुपये रही। यह जून के मुकाबले दोगुनी थी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मार्च 2026 तक इसकी आमदनी 500 करोड़ को पार कर सकती है। इस क्षेत्र में जल्द ही कीमतों में गिरावट आ सकती है। दरअसल, नोवो नॉर्डिस्क (Novo Nordisk) की दवा (Wegovy), जो GLP1 मोलेक्यूल से बनी है। इसके जेनेरिक वर्जन मार्केट में आने वाले हैं।

वेगोवी ने भी जून में लॉन्च के बाद दो महीनों में 10 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की है। वेगोवी के पास मौजूदा रेस में मजबूत प्रिस्क्राइबर बेस है। मौनजारो के मुकाबले में इसे अधिक प्रचार करना होगा। मौनजारो ने अब तक लगभग 1,60,000 यूनिट बेची हैं और वेगोवी के 5,000 यूनिट ही बिके हैं।

मौनजारो की एक बड़ी खासियत इसकी वजन घटाने की क्षमता है। ये 20-22 फीसदी तक है, जबकि वेगोवी की यह क्षमता 16-18 फीसदी के आसपास है। मौनजारो की कीमत भी वेगोवी के मुकाबले कम है। इससे यह मरीजों के लिए ज्यादा आकर्षक साबित हो रही है। वेगोवी की कीमत प्रति माह 17,345 से 26,050 रुपये के बीच है। मौनजारो की कीमत 14,000 से 17,500 रुपये के बीच है।

डायबिटीज के मरीज ज्यादातर वेगोवी को पसंद करते हैं। गैर-डायबिटीज वाले मोटापे से जूझ रहे मरीज मौनजारो को चुनते हैं। मौनजारो न केवल मोटापे के इलाज में बल्कि टाइप-2 डायबिटीज में ग्लाइसेमिक कंट्रोल सुधारने में भी सहायक है। वहीं, वेगोवी का उपयोग मोटापे के अलावा बड़े कार्डियोवैस्कुलर रिस्क को कम करने के लिए भी किया जाता है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई