नशीली दवा सप्लाई का मास्टर माइंड मुंबई से अरेस्ट किया

दुर्ग (छतीसगढ़)। नशीली दवा सप्लाई के मास्टर माइंड को मुंबई से अरेस्ट कर लिया है। मामला उस कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें जनवरी में 7200 नग नशीली दवा अल्प्राजोलम के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी अंकित को ऑनलाइन भुगतान करने वाले मनीष कुमावत को दबोचा है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक बरामद की हैं।

यह है मामला

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इस पर पप्पू होटल के सामने, मेन रोड ग्राम महमरा में घेराबंदी की। मौके से आरोपी अंकित सिंह राजपूत निवासी चिखली, राजनांदगांव को पकड़ा। उसकी एक्टिवा की डिक्की से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्प्राजोलम की 7200 नग टैबलेट जब्त की थी। इसकी कीमत 17,828 रुपये आंकी गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

इस मामले में सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही थी। पता चला कि अंकित को नशीली दवा की सप्लाई मुंबई स्थित कंपनी के कर्मचारी जय राठौर और मनीष कुमावत कर रहे थे। इस के बाद पुलिस ने न्यायालय से कंपनी के विरुद्ध सर्च वारंट प्राप्त किया। दुर्ग की टीम मुंबई पहुंची। तलाशी के दौरान कंपनी में प्रतिबंधित दवा का स्टॉक नहीं मिला। पता चला कि सप्लाई सीधे कर्मचारियों के जरिए की जा रही थी।

मनीष कुमावत को कंपनी से ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने कबूल किया कि अंकित सिंह राजपूत को दवा की सप्लाई जय राठौर करता था। भुगतान वह खुद गूगल पे के जरिए लेता था। बदले में जय राठौर मनीष को 2,000 बतौर कमीशन देता था। पुलिस ने मनीष कुमावत के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और बैंक पासबुक जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी जय राठौर की तलाश जारी है।

Related Posts

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

सोनामुरा (त्रिपुरा)। एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली हैं। पुलिस ने लगभग 3.45 लाख रुपये मूल्य की एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें जब्त कीं। गश्त के दौरान…

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 6 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन