मुंबई। फाइजर ने भारत में वयस्कों के लिए 20-वैलेंट न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन लॉन्च की है। यह टीका न्यूमोकोकल रोग से सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है।
वैक्सीन 20 सीरोटाइप से सुरक्षा प्रदान करता है। 20 सीरोटाइप न्यूमोकोकल रोगों के लिए जि़म्मेदार हैं। नया टीका वयस्कों के लिए समय पर और सक्रिय सुरक्षा प्रदान करता है। PCV20 एकल खुराक के रूप में उपलब्ध होगा और PCV20 से टीका लगाए गए लोगों को दूसरी खुराक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
एमडी मीनाक्षी नेवतिया ने कहा कि 20 न्यूमोकोकल रोग सीरोटाइप के व्यापक कवरेज के साथ यह वैक्सीन वयस्कों के टीकाकरण की बढ़ती ज़रूरत को पूरा करेगी। वयस्कों के साथ-साथ अस्थमा, सीओपीडी, क्रोनिक किडनी रोग और मधुमेह वाले लोगों को न्यूमोकोकल संक्रमण का अधिक खतरा होता है। इससे मृत्यु भी हो सकती है।
इनके जोखिम को कम करने के लिए समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। पीसीवी टीकाकरण को न्यूमोकोकल रोग को कम करने के लिए सबसे प्रभावी उपकरणों में से एक माना जाता है।