मिनी ट्रक से कफ सिरप की अवैध तस्करी पकड़ी, 8,400 बोतलें जब्त

सिलचर, कछार। मिनी ट्रक से कफ सिरप की अवैध तस्करी पकड़ी गई है। पुलिस ने कफ सिरप की 8,400 बोतलें जब्त कीं और दो तस्करोंं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनएच-6 पर कलैंचेर्रा में निर्माणाधीन टोल गेट पर नाका चेकिंग के दौरान हुई।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार एनएच-6 पर कलैंचेर्रा में निर्माणाधीन टोल गेट पर नाका चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान अधिकारियों ने मिनी ट्रक को रोका। यह ट्रक गुवाहाटी से मिजोरम की ओर जा रहा था।

वाहन की तलाशी लेने पर इसमें कफ सिरप की बोतलों से भरे 56 कार्टन मिले। यह खेप अवैध बाजार के लिए थी और इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान मिजोरम निवासी लालचुनुनफेला और मेथ्यू ज़ोनमुनियाको के रूप में हुई है। फिलहाल उनसे तस्करी के स्रोत का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी के खिलाफ तीव्र और जारी अभियान का हिस्सा है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 5 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 3 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 13 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक