143 दवाइयां गुणवत्ता जांच में मिली फेल, 8 दवाएं नकली पाई

नई दिल्ली। 143 दवाइयां गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। इनके अलावा आठ दवाइयां नकली मिली हैं। जुलाई माह के ड्रग अलर्ट में यह जानकारी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी। इसमें खराब गुणवत्ता वाली और नकली दवाओं की सूची जारी की गई है। केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 46 दवाओं के सैंपल को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया। राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 97 दवा सैंपल को मानक के अनुरूप नहीं पाया। इस प्रकार कुल 143 दवा सैंपल जुलाई माह में असफल हो गए।

यह असफलता केवल संबंधित बैच तक सीमित होती है और इसका असर बाजार में उपलब्ध अन्य बैचों पर नहीं होता। जुलाई में बिहार से सात दवा सैंपल और सीडीएससीओ नॉर्थ जोन, गाजियाबाद से एक सैंपल नकली पाया गया। ये दवाएं अनधिकृत निर्माताओं द्वारा किसी अन्य कंपनी के ब्रांड नाम का दुरुपयोग कर तैयार की गई थीं। इस मामले की जांच जारी है और नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीडीएससीओ और राज्य औषधि नियंत्रकों के सहयोग से यह कार्रवाई नियमित रूप से की जाती है। इससे घटिया और नकली दवाओं को बाजार से हटाने में सहाायता मिलती है।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 3 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 7 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 14 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए