नकली दवा के फर्जीवाड़े में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार

देहरादून (उत्तराखंड)। नकली दवा के फर्जीवाड़े में फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने की। एसटीएफ ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी से आरोपी विजय कुमार पांडेय निवासी मधुबनी, बिहार को गिरफ्तार किया है।

आरोपित एसवी फायल कंपनी का मालिक विजय गिरोह में सक्रिय था। वह नकली दवाइयों के लिए रेपर, ब्रांडेड कंपनियों के नाम प्रिंट व क्यूआर कोड तैयार करता था। इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हंै। कुछ अन्य के बारे में अहम सुराग भी टीम के हाथ लगे हैं।

यह है मामला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने बताया कि ब्रांडेड दवाइयों की नकल कर नकली दवाइयां तैयार करने वाले गैंग के विरुद्ध कार्रवाई जारी है। नकली दवाइयां बाजार में बिकने से आमजन के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव होता है। इससे राजस्व की भी हानि होती है।

इस प्रकरण में एक जून को प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के नकली रेपर के साथ सेलाकुई से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था। पूर्व में गिरोह के पांच सदस्य संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला, देवी दयाल गुप्ता व पंकज शर्मा गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार नवीन बंसल ने बताया था कि वह ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां तैयार करता था। इसके लिए प्रिंटेड एल्युमिनियम फायल में पैक कर स्ट्रिप बनाता था।

एल्युमिनियम फायल पर ब्रांडेड दवाई कंपनी का विवरण की प्रिंटिंग एसवी फायल कंपनी बद्दी, हिमाचल प्रदेश से करवाता था। इसके मालिक विजय पांडेय ने फर्जी आईडी पर एक मोबाइल सिम भी आरोपित नवीन बंसल को दिया था। इसका इस्तेमाल उसने नकली दवाइयों के कारोबार का नेटवर्क संचालित करने में किया था। सूचना के आधार पर एक टीम हिमाचल के बद्दी भेजी गई। वहां से आरोपित विजय कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

Related Posts

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

अमरोहा (यूपी)। निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे। सस्ती दवाओं को महंगे दामों में बेचने का खेल खुलने के बाद शासन सख्त हो गया है।…

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी