बहराइच (उप्र)। रजिस्ट्रेशन बगैर चल रहे दो अस्पताल सील किए गए हैं। इनके अलावा चार अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने की। तीन अन्य अस्पतालों और एक पैथोलॉजी को नोटिस जारी किया गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि नोटिस के बावजूद रजिस्ट्रेशन न कराने पर यह कार्रवाई की गई। शहर में बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पतालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
यह है मामला
शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया है। तीन अस्पताल व एक पैथोलाजी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर व ग्रामीण इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल व पैथोलाजी खुल गए हैं। यह सभी मरीजों का शोषण कर रहे हैं। इसको देखते हुए शहर के नानपारा बाईपास मार्ग स्थित मेदांता अस्पताल व एसआरएम को नोटिस जारी किया गया था।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि नोटिस के बावजूद दोनों अस्पताल संचालकों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। नोटिस का जवाब न मिलने पर सीएमओ डॉ. एसके शर्मा के निर्देश पर दोनों अस्पताल को सील कर दिया गया है।
बीएम हास्पिटल, बंजारी मोड़ में संचालित मेट्रो हास्पिटल, सिफा हास्पिटल व केडीसी के निकट संचालित अमन पैथोलाजी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इससे बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल मालिकों में हडक़ंप मच गया है।










