सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयों के नाम पर साइबर ठगी

मुंबई। सेक्स पावर वाली दवाइयों के नाम पर साइबर ठगी का मामला आया है। साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। कभी इनवेस्टमेंट तो कभी शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों का फ्राड हो चुका है।

ऑनलाइन क्रिमिनल्स ने अब नई तरकीब ढूंढ़ निकाली है। लोगों को सेक्स पावर बढ़ाने की दवाइयों के नाम पर ठगा जा रहा है। इस सेक्स ठगी में महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं ऐसे लोगों को टारगेट करती हैं, जिनकी उम्र 50 पार है। महिलाएं ऐसे लोगों को फोन पर सेक्स की बातें करती हैं। बाद में शक्तिवर्धक दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर करती हैं। पैसे मिलते ही महिलाओं का मोबाइल नंबर बंद हो जाता है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसकी आग्रीपाडा पुलिस जांच कर रही है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय व्यक्ति आग्रीपाड़ा इलाके के एक होटल में काम करता है। दो दिन पहले उससे एक महिला का फोन आय। महिला उससे सेक्स समस्या पर बात करने लगी। फोन पर महिला ने शख्स को दवाई का लाभ बताया। उसने कहा कि सेक्स पावर की दवा खाने के बाद वह अपने आप को 20 साल का जवान महसूस करने लगेगा। शख्स महिला की बातों में आ गया और दवा के लिए पहले 1,500 सौ रुपए ट्रांसफर कर दिए। दो दिन बाद दूसरी महिला का फोन आया। उसने बताया 2 हजार रुपए और देने पड़ेंगे।

पीड़ित ने 48 हजार रुपए भेज दिए, फिर भी दवा नहीं आई और बाद में सभी महिलाओं का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। आखिरकार शख्स को एहसास हो गया कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है, तो उसने आग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

Related Posts

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

पालनपुर, राजकोट (गुजरात)। कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी गई है। बनासकांठा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने यह सफलता पाई। टीम ने पालनपुर-अंबाजी हाईवे पर एक ईको कार…

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

सहारनपुर (यूपी)। नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने सहारनपुर में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम ने मौके से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 12 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, एक Arrest

फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
फर्जी मेडिकल डिग्रियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 11 views
लाइसेंस के बिना एलोपैथिक दवाएं दुकान में रखने पर जब्त की

मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवा डिस्ट्रीब्यूटर का गोदाम सील

एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 23 views
एस्कफ कफ सिरप की 345 बोतलें लावारिस मिली