दवा विक्रेताओं पर लागू होंगे नए नियम, एफडीए हुआ सख्त !

मुंबई: दवाओं विके्रताओं की मनमानी रोकने के लिए फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) को पत्र लिखकर जरूरी सख्त दिशा-निर्देश तैयार करने की मांगी की है। एफडीए अधिकारी की मानें तो लोगों की अक्सर शिकायत आती है कि दवा विके्रता जरूरत के मुताबिक एक-दो गोलियों के बजाए पूरी स्ट्रिप लेने के लिए बाध्य करते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए डीसीजीआई को पत्र लिखा गया है।

एफडीए ड्रग विभाग के संयुक्त निदेशक अर्जुन खडतरे के मुताबिक, दवा विक्रेता मरीज या उसके सहायकों को उनकी जरूरत के हिसाब से दवा दे सकते हैं। कम-ज्यादा के लिए बाध्य नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत मिली है कि विके्रता दवा की एक-दो गोलियां देने के बजाय पूरी स्ट्रिप खरीदने की बात पर अड जाते हैं। जिस कारण मरीज पर आर्थिक बोझ बढ़ता है और दवाओं की बेकद्री होती है। एफडीए ने डीसीजीआई को पत्र लिखकर दवा की स्ट्रिप छोटी करने की मांग की है। गौरतलब है कि कई दवाओं की स्ट्रिप 10 या 15 गोलियों की होती है। चाहे एक गोली हो या पांच, दवा मरीज की जरूरत के हिसाब से ही बेची जानी चाहिए। नियमानुसार कोई भी दवा विके्रता मरीज को 1-2 गोली की जगह पूरी स्ट्रिप लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो इसकी शिकायत 022-26592363/65 या 022-26591959 पर की जा सकती है।

Related Posts

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के…

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की