फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

मुंबई। फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से अप्रूवल मिल गई है। नई खबर ने शेयर को फोकस में ला दिया है।कंपनी की अस्थमा की दवा Flovent HFA के पहले जेनेरिक वर्जन को अमेरिकी नियामक US FDA से मंजूरी मिल चुकी है। अब ब्रोकरेज फर्म JP Morgan को इस लॉन्च से कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।

JP Morgan ने फार्मा कंपनी Cipla पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,600 का टारगेट प्राइस दिया है। फार्मा कंपनी नई दवा के लॉन्च और आगे मिलने वाली संभावित मंजूरियों पर नजर रहेगी।

अमेरिकी बाजार में कितना बड़ा मौका?

फार्मा कंपनी Cipla ने Teva Pharmaceuticals के साथ मिलकर Flovent HFA का जेनेरिक वर्जन विकसित किया है। यह अस्थमा के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इनहेलर दवा है। इस दवा से जुड़े अमेरिकी बाजार का आकार करीब 340 मिलियन डॉलर यानी 34 करोड़ डॉलर है। JP Morgan के मुताबिक, इस बाजार में फिलहाल प्रतिस्पर्धा सीमित रहने से Cipla को फायदा मिल सकता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि दवा की बिक्री उम्मीद से तेजी से बढ़ती है। कंपनी को अनुमानित 50% प्रॉफिट शेयर मिलता है, तो FY28 और FY29 के मुनाफे के अनुमान में क्रमशः 3% और 1% की बढ़त हो सकती है। हालांकि, बाजार का पूरा आकार कंपनी की कमाई नहीं है। वास्तविक फायदा लॉन्च की रफ्तार, बिक्री और प्रतिस्पर्धा पर निर्भर करेगा।

आगे किन दवाओं पर रहेगी नजर?

फार्मा कंपनी
Cipla

JP Morgan के मुताबिक, Cipla के लिए अमेरिकी बाजार में ग्रोथ का एक और अहम पहलू नई दवाओं की संभावित मंजूरी है। इन संभावित मंजूरियों से कंपनी के अमेरिकी कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, मंजूरी और लॉन्च की समयसीमा में बदलाव संभव है।

शेयर का क्या है हाल?

Cipla का शेयर ₹1,452.05 पर कारोबार कर रहा है। इसका 52 हफ्ते का हाई ₹1,539.25 और लो ₹1,165.55 है।

1 हफ्ते का रिटर्न: 2.50%

1 महीने का रिटर्न: 7.27%

6 महीने का रिटर्न: 2.42%

YTD रिटर्न: -3.25%

₹1,452.05 के भाव पर JP Morgan का ₹1,600 का टारगेट करीब 10.2% की संभावित तेजी दिखाता है।  Cipla के लिए नई अस्थमा दवा का लॉन्च और आगे की संभावित मंजूरियां अहम रहेंगी। निवेशकों की नजर इस बात पर होगी कि कंपनी इन अवसरों को वास्तविक बिक्री और मुनाफे में कितना बदल पाती है।

 

Related Posts

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

मुंबई। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने…

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

हाथरस (यूपी)। गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। स्वासथ्य विभाग की टीम ने आरोपी फार्जी डाक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी Cipla की दवा को USFDA से मिली अप्रूवल

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 2 views
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में की जांच में खुलासा

गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 4 views
गर्भपात की दवा खाने से विवाहिता की मौत पर क्लीनिक सील

CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

  • By Desk
  • November 26, 2026
  • 5 views
CDSCO के ड्रग अलर्ट में 324 दवाओं के सैंपल जांच में फेल

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 12 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 11 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की