खाद्य उत्पादों पर ओआरएस शब्द लिखने पर लगाई पाबंदी

नई दिल्ली। खाद्य उत्पादों पर ओआरएस शब्द लिखने पर पाबंदी लगा दी गई है। यह रोक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने लगाई है। प्राधिकरण ने कहा है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

एफएसएसएआई ने साफ किया है कि ओआरएस का प्रयोग किसी पेय या ड्रिंक उत्पाद में उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला है। यह प्रावधान फल-आधारित पेय, नॉन-कार्बोनेटेड ड्रिंक और रेडी-टू-ड्रिंक पेय पर समान रूप से लागू होगा। प्राधिकरण ने सभी प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों व केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को आदेश भेजा है। कहा है कि वे इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं।

ऐसे सभी उत्पाद भ्रामक की श्रेणी में आएंगे। इन पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2006 की धारा 52 और 53 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें गलत या भ्रमित करने वाले लेबल या एड के लिए दंड का प्रावधान है। कई फ्लेवर्ड ड्रिंक्स, एनर्जी और हाइड्रेशन ड्रिंक्स ने अपने नामों में ओआरएस शब्द जोडक़र प्रचारित करना शुरू कर दिया है। कुछ उत्पादों के पैक पर ओआरएस बड़े अक्षरों में लिखा जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं में यह भ्रम फैलता था कि वे डब्ल्यूएचओ द्वारा मान्य ओआरएस खरीद रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ लंबे समय से ऐसे दावों पर आपत्ति जता रहे हैं। ये पेय वास्तविक ओआरएस की तरह चिकित्सा उपयोग के लिए नहीं बने होते। इनका सोडियम, ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन डब्ल्यूएचओ द्वारा तय मानकों से मेल नहीं खाता।

Related Posts

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

आगरा (यूपी)। लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद हुई है। बिना लाइसेंस दवा बेचने और बिल नहीं दिखा पाने के मामले में 14 साल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 1 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवा व रिकॉर्ड जब्त

  • By Desk
  • October 15, 2026
  • 0 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर दवा व रिकॉर्ड जब्त