सिप्ला फार्मा समेत कई भारतीय कंपनियां चीन में भेजेंगी जेनेरिक दवाएं

बीजिंग। सिप्ला फार्मा समेत कई भारतीय कंपनियां चीन में जेनेरिक दवाएं भेजेंगी। चीन में भारतीय दवा कंपनियों ने थोक जेनेरिक दवाओं की सप्लाई के लिए बोलियां जीती हैं। इनमें विशेष रूप से मधुमेह के इलाज वाली डेपाग्लिफ्लोजिन दवा शामिल है।

यह है मामला

भारतीय कंपनियों, हेटेरो लैब्स लि., सिप्ला लि., अन्नोरा फार्मा प्राइवेट लि. और नैटको फार्मा ने चीन के लिए दवाओं की खरीद हेतु बोलियां जीती हैं।

हेटेरो और सिप्ला उन सात कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने मधुमेह की डेपाग्लिफ्लोजिन की एक अरब गोलियों की आपूर्ति के लिए बोली जीती हैं। दोनों भारतीय कंपनियों को दवा की आपूर्ति के लिए एक निश्चित संख्या में चीनी प्रांत आवंटित किए जाएंगे। अन्नोरा फार्मा ने ऑक्सकार्बाजेपाइन गोलियों की आपूर्ति के लिए बोली जीती। वहीं, नैटको फार्मा ने ओलापारिब गोलियों की आपूर्ति के लिए बोली हासिल की।

डॉ. रेड्डीज की चीनी अनुषंगी कुशान रोटम रेड्डी ने चार उत्पादों की आपूर्ति के लिए बोलियां जीती हैं। बोली में संक्रमण-रोधी, ट्यूमर-रोधी उपचार, एलर्जी उपचार और अन्य क्षेत्रों की 55 दवाइयां शामिल थीं। इनमें 272 कंपनियों के कुल 453 उत्पादों को विजेता बोलियों के रूप में पूर्व-चयनित किया गया था। इसमें से, भारतीय कंपनियां सात दवाओं की आपूर्ति के अनुबंध हासिल करने में सफल रहीं।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 12 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़