नकली व नशीली दवाइयां बंद फर्मों के लेटर पैड से बेची गई

कानपुर (उप्र)। नकली व नशीली दवाइयां बंद फर्मों के लेटर पैड से बेचे जाने का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की जांच में ड्रग विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। नकली दवाओं का कारोबार करने वाले राहुल के घर से बरामद बिल वाली फर्म का कोई आता-पता नहीं है।

बड़े पैमाने पर कई साल पहले बंद हो चुकी फर्म के पुराने लेटर पैड परकारोबार बढ़ाया गया। फिलहाल इन लेटर पैड का किन-किन वर्क आर्डर में उपयोग किया उसको ड्रग विभाग की टीम खंगाल रही है। नकली और नशीली दवाओं के मामले में फरार राहुल की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

राहुल अग्रवाल पहले श्री लक्ष्मी फार्मा की बजाए राहुल फार्मा के नाम से कारोबार करता था। फर्म बंद होने के बावजूद वह फर्म के दस्तावेजों का उपयोग कर रहा था। इनके जरिए ही नकली दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा था। अब मौके से बरामद 100 से ज्यादा वर्कआर्डर की जांच बारी-बारी कराई जा रही है।

इससे हर स्थिति साफ हो सकेगी। धड़ल्ले से कई वर्क ऑर्डर बंद फर्मों के जारी किए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। 100 से अधिक वर्कऑर्डर मिले थे। उनकी जांच की जा रही है। कई पुराने व बंद फर्मों के हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 2 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 15 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश