कफ सिरप केस में लेडी ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। कफ सिरप केस में लेडी ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का मामला प्रकाश में आया है। जिले में पदस्थ ड्रग इंस्पेक्टर को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना और विभागीय कार्यों में अनियमितता के आरोपों के चलते की गई है। शासन ने विभागीय रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय लिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए हैं।

निलंबित ड्रग इंसपेक्टर का नाम अनुभूति शर्मा हैं। इन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इन्होंने मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण, सैंपलिंग और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया। साथ ही निरीक्षण और सैंपलिंग की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। विभाग के उच्च अधिकारियों को कई मामलों में अनभिज्ञ रखा।
विभागीय स्तर पर शिकायतें सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट शासन को भेजी। इस रिपोर्ट में उनके खिलाफ अनुशासनहीनता और कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया था। रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अनुभूति शर्मा को निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि के दौरान अनुभूति शर्मा को मुख्यालय आयुक्त,भोपाल निर्धारित किया गया है। निलंबन के साथ ही विभाग ने विस्तृत विभागीय जांच के निर्देश भी जारी किए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अगर आरोप साबित होते हैं तो अनुभूति शर्मा के खिलाफ सख्त विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 8 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 17 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़