चाईबासा (झारखंड)। झारखंड रक्त घोटाले में कई अधिकारी सस्पेंड किए गए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन और अन्य संबंधित अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया था।
थैलेसीमिया से पीडि़त पांच बच्चों में रक्त आधान के बाद एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। यह कार्रवाई पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित स्थानीय ब्लड बैंक पर बच्चे को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने का आरोप लगने के बाद की गई।
रांची से आई पाँच सदस्यीय चिकित्सा टीम द्वारा की गई जाँच में चार और बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। चाईबासा में थैलेसीमिया से पीडि़त बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की खबरें प्रकाश में आई थी। इसके बाद, पश्चिमी सिंहभूम के सिविल सर्जन और कई अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार को 2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। संक्रमित बच्चों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी।









