एम्स के डॉक्टर अब पर्चे पर हिंदी में लिखेंगे दवाओं के नाम

नई दिल्ली। एम्स के डॉक्टर अब पर्चे पर हिंदी में दवाओं के नाम लिखेंगे। इससे मरीजों और तीमारदारों को आसानी से समझ में आ सकेगा। यही नहीं, छात्र-छात्राएं हिंदी में ही मेडिकल की पढ़ाई करेंगे। डॉक्टर भी मरीजों के पर्चे पर हिंदी में ही दवा लिखेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (union-health-ministry) की ओर से एम्स को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। एम्स के हिंदी अनुभाग ने संस्थान के सभी विभागों को हिंदी में कामकाज की शुरुआत करने को कहा है। इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

अब एम्स में मेडिकल की पढ़ाई के लिए हिंदी में प्रकाशित पुस्तकें खरीदी जाएंगी, मेडिकल के क्षेत्र में शोध कार्य भी हिंदी में करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दैनिक कामकाज में भी हिंदी का प्रयोग किया जाएगा। डॉक्टरों को हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा एम्स को मिलने वाले पत्रों का जवाब भी हिंदी में दिया जाएगा। बेशक मिलने वाले पत्र अंग्रेजी में हो। अगर जरूरी हो तो जवाब का अंग्रेजी अनुवाद भी साथ भेजा जा सकता है। एम्स के सभी अनुभागों से इसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय का कहना है कि इसका मकसद कामकाज में पारदर्शिता बढ़ाना, स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के लिए और अधिक सुलभ बनाना है।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट