अवैध क्लीनिक पर रेड कर एक लाख की दवाएं जब्त

फिरोजाबाद (उप्र)। अवैध क्लीनिक पर रेड कर एक लाख की दवाएं जब्त की गई हैं। ड्रग विभाग ने फिरोजाबाद के कोटला गांव में एक अवैध क्लीनिक पर छापा मारा। यह क्लीनिक बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। टीम ने यहां से लगभग एक लाख रुपये मूल्य की दवाएं जब्त कीं और तीन दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे।

यह कार्रवाई थाना नारखी क्षेत्र के कोटला गांव में स्थित अनवी क्लिनिक पर की गई। इसका संचालन अवनीश कुमार नामक व्यक्ति कर रहा था। जिला ड्रग इंस्पेक्टर देश बंधु विमल के नेतृत्व में मैनपुरी से आए ड्रग इंस्पेक्टर दीपक कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पता चला कि क्लीनिक संचालक अवनीश कुमार के पास दवाइयों की बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। विभाग ने मौके से एक लाख रुपये की विभिन्न दवाइयां जब्त कीं। जब्त की गई तीन दवाओं के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश