मेडिकल स्टोर खुलने से पहले ही सील, नशे की प्रतिबंधित दवा मिली

डबवाली, सिरसा (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर खुलने से पहले ही सील कर देने का मामला प्रकाश में आया है। स्टोर पर नशे की प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर यह कार्रवई की गई। डबवाली में सीआईए और ड्रग कंट्रोल विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें निर्माणाधीन मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशे में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा बरामद हुई। दुकान का लाइसेंस अभी प्रक्रिया में था, लेकिन संचालक ने बिना अनुमति ही नशे का कारोबार शुरू कर दिया।

सीआईए टीम ने ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुनील मेहला ने बताया कि टीम गोल चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो नशे में प्रयुक्त कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल कृष्णा मेडिकल स्टोर से लेकर आया था। इसके बाद सीआईए और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।

संचालक सुखविंदर सिंह को मौके पर गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि दुकान का फर्नीचर भी पूरा नहीं बना था। लाइसेंस की प्रक्रिया अभी चल रही थी। तलाशी में अलमारियों के नीचे एक गुप्त तहखाना मिला। इसमें 940 प्रिगबलिन कैप्सूल रखे थे। यह दवा आमतौर पर नशे के लिए इस्तेमाल होती है।

बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाने और नशे का कारोबार करने के मामले में संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सुखविंदर सिंह को 24 घंटे के लिए डिटेन किया गया और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ