जहरीले कफ सिरप पर हरियाणा सरकार ने लगाया बैन

चंडीगढ़। जहरीले कफ सिरप पर हरियाणा सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश में खांसी की एक दवाई में जहरीले रसायन की मिलावट सामने आई है। इसके बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। जांच में प्लानोकूफ डी सिरप के एक बैच में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक घातक रसायन मिला है।

बैच नंबर आर-25053101 में डीईजी की मात्रा 0.35 प्रतिशत है। इसकी मानक सीमा 0.1 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है। यह किडनी फेलियर, तंत्रिका तंत्र को नुकसान और मृत्यु तक का कारण बन सकता है। खासकर बच्चों के लिए इसका खतरा कई गुना अधिक है।

रिपोर्ट सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी जिलों के अधिकारियों को कड़ा अलर्ट जारी किया है। किसी की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। हरियाणा में दवाओं की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी।
राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. ललित कुमार गोयल ने संदिग्ध बैच की सैंपलिंग, जांच और जब्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। सभी दवा निर्माण इकाइयों को प्रोपिलीन ग्लाइकोल के हर बैच की गैस क्रोमैटोग्राफी जांच करानी होगी। बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से पीजी की खरीद भी प्रतिबंधित कर दी गई है।

यदि किसी सैंपल में डीईजी या ईथिलीन ग्लाइकॉल मिला तो उसे तुरंत रिकॉल करें। देश में इससे पहले भी डीईजी मिलावट के कारण बच्चों की मौतें हो चुकी हैं। अब हरियाणा सरकार ने दवा सुरक्षा को लेकर कठोर और चरणबद्ध नीति अपनाने का संकल्प लिया है। इससे राज्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाएगा।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा