जहरीले कफ सिरप पर हरियाणा सरकार ने लगाया बैन

चंडीगढ़। जहरीले कफ सिरप पर हरियाणा सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। प्रदेश में खांसी की एक दवाई में जहरीले रसायन की मिलावट सामने आई है। इसके बाद सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। जांच में प्लानोकूफ डी सिरप के एक बैच में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) नामक घातक रसायन मिला है।

बैच नंबर आर-25053101 में डीईजी की मात्रा 0.35 प्रतिशत है। इसकी मानक सीमा 0.1 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है। यह किडनी फेलियर, तंत्रिका तंत्र को नुकसान और मृत्यु तक का कारण बन सकता है। खासकर बच्चों के लिए इसका खतरा कई गुना अधिक है।

रिपोर्ट सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सभी जिलों के अधिकारियों को कड़ा अलर्ट जारी किया है। किसी की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। हरियाणा में दवाओं की गुणवत्ता पर जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी।
राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. ललित कुमार गोयल ने संदिग्ध बैच की सैंपलिंग, जांच और जब्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। सभी दवा निर्माण इकाइयों को प्रोपिलीन ग्लाइकोल के हर बैच की गैस क्रोमैटोग्राफी जांच करानी होगी। बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से पीजी की खरीद भी प्रतिबंधित कर दी गई है।

यदि किसी सैंपल में डीईजी या ईथिलीन ग्लाइकॉल मिला तो उसे तुरंत रिकॉल करें। देश में इससे पहले भी डीईजी मिलावट के कारण बच्चों की मौतें हो चुकी हैं। अब हरियाणा सरकार ने दवा सुरक्षा को लेकर कठोर और चरणबद्ध नीति अपनाने का संकल्प लिया है। इससे राज्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जाएगा।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए