ड्रग अलर्ट में 211 दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे

नई दिल्ली। ड्रग अलर्ट में 211 दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने अक्तूबर महीने में विभिन्न कंपनियों के 63 नमूनों को फेल पाया है। राज्यों की प्रयोगशालाओं ने भी 148 दवाओं को अमानक घोषित किया है।

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन हर महीने अपने पोर्टल पर निकृष्ट गुणवत्ता और फर्जी दवाओं की सूची जारी करता है। अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट में केंद्रीय प्रयोगशालाओं ने 63 दवाओं को गुणवत्ता मानकों में विफल पाया। वहीं राज्यों की प्रयोगशालाओं ने 148 नमूनों को अमानक श्रेणी में रखा है। यह सूची बाजार में उपलब्ध दवाओं पर किए गए नियमित परीक्षण के आधार पर तैयार की जाती है।

किसी दवा सैंपल को निकृष्ट गुणवत्ता वाला तब माना जाता है जब वह किसी निर्दिष्ट पैरामीटर में फेल हो जाए। यह जांच बैच-वार की जाती है। एक बैच विफल होता है तो इसका अर्थ यह नहीं कि उस कंपनी की सभी दवाएं खराब हैं। यह एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। इसके तहत केवल जांचे गए बैच की गुणवत्ता पर ही निष्कर्ष निकाला जाता है।

अक्टूबर महीने में गंभीर मामला फर्जी दवाओं से भी जुड़ा मिला है। बिहार से तीन और दिल्ली से दो नमूने पाए गए हैं। ये स्प्यूरियस यानी फर्जी श्रेणी में आते हैं। ये दवाएं अनधिकृत निर्माताओं द्वारा बनाई गई थीं। इनमें किसी दूसरी कंपनी के ब्रांड नाम का उपयोग किया गया था। ऐसे मामले उपभोक्ता की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। साथ ही, पब्लिक हेल्थ सिस्टम पर भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 4 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 13 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत