नई दिल्ली। सीडीएससीओ ने सबसे अधिक 28 नई दवाओं को मंजूरी दी है। संगठन के अनुसार पिछले वर्ष यह संख्या 20 थी। वर्ष 2023 में कुल 17 आर-डीएनए मूल की नई दवाओं को मंजूरी दी गई। जबकि 2022 में यह संख्या 12, 2021 में 22 और 2020 में आठ थी।

2025 में स्वीकृत दवाओं में एरिस लाइफसाइंसेज के 11 फॉर्मूलेशन शामिल हैं। इनमें मधुमेह के उपचार के लिए 10 इंसुलिन उत्पाद हैं। 2025 में भारत में आयात और विपणन के लिए कुल 44 नई दवाओं को मंजूरी दी गई। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 26 थी। वर्ष 2023 में कुल 31 नई दवाओं को मंजूरी दी गई। जबकि 2022 में यह संख्या 17, 2021 में 23 और 2020 में 14 थी।