हिसार (हरियाणा) । प्रतिष्ठित डॉक्टर के अस्पताल और घर पर आईटी की रेड पड़ी है। डॉक्टर उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल तीनों जगह एक साथ रेड की गई। इसके अलावा पीएलए स्थित डॉ. कालड़ा के रिश्तेदार राजकुमार आहुजा के घर भी टीम पहुंची है।
यह है मामला
इनकम टैक्स विभाग को सूचना मिली थी कि डॉक्टर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन करने वाले थे। इनके खातों की भी लगातार मॉनिटिरिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर सर्वोदय अस्पताल को बेचने वाले थे। इसकी हाल ही में रजिस्ट्री होने वाली थी। इसके अलावा नेशनल हाईवे किनारे उन्होंने बड़ी इन्वेस्टमेंट की थी। 100 करोड़ से अधिक के लेन-देन का शक उन पर हैं।
डॉ. उमेश कालड़ा के पार्टनर और सहयोगी भी इनकम टैक्स की रडार पर हैं। अन्य जगह जहां डॉ. कालड़ा की पार्टनरशिप है और जहां अस्पताल चल रहे हैं, वहां भी रेड की सूचना है। इनकम टैक्स की कई टीमों ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। डॉ. कालड़ा के खातों की लगातार जांच की जा रही है।










